शिक्षकों के 264 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षा विभाग अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित शिक्षकों के बैकलॉग पदों को भरने के लिए 264 पदों को भर रहा है।
इसके अंतर्गत जिला में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय भी टीजीटी कला वर्ग और टीजीटी मेडिकल एवं नॉन मेडिकल में पद भरने को आवेदन मांगे जा रहे हैं। कार्यालय के अनुसार ऐसे शिक्षकों के साक्षात्कार 10 से 12 नवंबर तक लिए जाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय प्रकाश अवस्थी ने जानकारी देते दी कि अन्य पिछड़ा वर्ग की सामान्य श्रेणी के लिए टीजीटी कला व मेडिकल के 2006 तथा नान मेडिकल के 2010 बैच तक के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जल्द करें आवेदन
उन्होंने कहा कि जो साक्षात्कार की शर्तें पूरी करते हों मात्र वहीं साक्षात्कार के लिए आवेदन करें। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की श्रेणी से संबधित अभ्यर्थियों को टीजीटी कला व मेडिकल तथा नान मेडिकल के अप-टु-डेट बैच के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग की आईआरडीपी श्रेणी के टीजीटी कला व नान मेडिकल के 2006 तथा मेडिकल के 2010 बैच तक के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग की भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की श्रेणी से संबधति अभ्यर्थियों के टीजीटी नान मेडिकल 2009 तथा मेडिकल के अप-टु-डेट बैच के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
टीजीटी कला वर्ग में साक्षात्कार नाहन व पांवटा रोजगार कार्यालय से संबधित अभ्यर्थियों के लिए 10 नवंबर तथा शेष रोजगार कार्यालयों के लिए 11 नवंबर तय की गई है।