फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Recruitment for 55 posts in AIIMS Bilaspur, notification released

Himachal News: एम्स बिलासपुर में 55 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Sun, 19 Nov 2023 11:56 AM IST
Krishan Singh अनिल ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
अनिल ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Nov 2023 11:56 AM IST
सार

 एम्स में जूनियर रेजिडेंट 52 पदों में अनारक्षित-12, ईडब्ल्यू-10, अनुसूचित जाति-5, अनुसूचित जनजाति-3 और ओबीसी कोटे से 22 पद भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
Recruitment for 55 posts in AIIMS Bilaspur, notification released
बिलासपुर एम्स - फोटो : संवाद

विस्तार

एम्स बिलासपुर में 55 विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर (डेंटिस्ट्री) के दो और और जूनियर रेजिडेंट के 52 और जूनियर रेजिडेंट (डेंटिस्ट्री) का एक पद भरा जाएगा। एम्स प्रबंधन की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जूनियर रेजिडेंट 52 पदों में अनारक्षित-12, ईडब्ल्यू-10, अनुसूचित जाति-5, अनुसूचित जनजाति-3 और ओबीसी कोटे से 22 पद भरे जाएंगे। जूनियर रेजिडेंट (डेंटिस्ट्री) का एक पद ओबीसी कोटे से भरा जाएगा। इन पदों में छह पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर रखी गई है। उम्मीदवार का स्टेट या सेंट्रल मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपये जीएसटी के साथ और अन्य के लिए 1180 रुपये जीएसटी के साथ तय किया गया है। 28 नवंबर को एम्स बिलासपुर में सुबह 8:30 बजे से इन पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। कोई भी साक्षात्कार ऑनलाइन माध्यम से नहीं होगा।
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर (डेंटिस्ट्री) के दो पदों में एक पद ईडब्ल्यूएस और एक पद ओबीसी कोटे से भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। उम्मीदवार डेंटल मेडिकल काउंसिल से पंजीकृत होना चाहिए। 7 दिसंबर तक उम्मीदवार आवेदन कर सकता है और 10 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी एम्स बिलासपुर में जमा करवानी होगी। इसके लिए भी एम्स में ही साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। एम्स बिलासपुर की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए जानकारी साझा की गई है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधारिक वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed