फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Records sought from Paradise School management; administrator takes charge.

Shimla News: पैराडाइज स्कूल प्रबंधन से रिकॉर्ड तलब, प्रशासक ने संभाला कार्यभार

Fri, 19 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Records sought from Paradise School management; administrator takes charge.
एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन

बिना अनुमति न भर्ती होगी न ही कोई हटाया जाएगा
हर काम के लिए लेनी होगी प्रशासक से स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के संजौली हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल से जिला प्रशासन से सारा रिकॉर्ड तलब कर लिया है। स्कूल प्रबंधन को तीन दिन के भीतर मैनेजमेंट से लेकर वित्तीय लेन-देन से जुड़ा सारा रिकॉर्ड जमा करने को कहा है। उन्होंने स्कूल प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया है।

स्कूल प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रहीं एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने शुक्रवार सुबह स्कूल का दौरा किया। इस दौरान यहां प्रबंधन के पदाधिकारियों से बात की गई। एडीएम ने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिला प्रशासन ने स्कूल में पुलिस की तैनाती की है। इसके बाद अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया है। आठ सौ बच्चों वाले इस स्कूल में अब पढ़ाई के लिए हालात सामान्य होने लगे हैं। एडीएम ने स्कूल प्रबंधन से सभी जरूरी दस्तावेज तीन दिन के भीतर जमा करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया कि किसी भी नए काम के लिए प्रशासक से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। स्कूल से किसी भी कर्मचारी को हटाना है या नई भर्ती करनी है, इसकी मंजूरी प्रशासक से लेना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने छह माह की अवधि के लिए स्कूल में प्रशासक की तैनाती की है। एडीएम ज्योति राणा ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि उनके बच्चों के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल परिसर में पढ़ाई का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। अभिभावकों को भी चिंता की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन




स्कूल में अभी प्रार्थना सभा नहीं
स्कूल परिसर में गोलीकांड के बाद से यहां अभी सुबह के समय बच्चों की प्रार्थना सभा भी नहीं हो रही है। बच्चे शुक्रवार को सीधे कक्षाओं में पहुंचे। यहां पहले की तरह रूटीन में इनकी कक्षाएं लगाई जा रही हैं। एडीएम ने शुक्रवार को बच्चों से बात नहीं की। 22 जून से प्रार्थना सभा शुरू होने पर एडीएम बच्चों से बात कर सकती हैं। अभिभावकों ने स्कूल में सुरक्षा बढ़ाने और उनकी चिंता खत्म करने के लिए एडीएम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article