{"_id":"5d71360e8ebc3e01702cff88","slug":"records-solicited-of-excise-department-fraud-in-una-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में आबकारी विभाग के फर्जीवाडे़ का मांगा है रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में आबकारी विभाग के फर्जीवाडे़ का मांगा है रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री
Thu, 05 Sep 2019 09:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऊना में राज्य कर एवं आबकारी विभाग में हुए फर्जीवाड़े मामले का रिकॉर्ड मंगवाया गया है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो की जांच का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री ने किन्नौर की क्रिकेट टीम के चयन को लेकर वायरल एक ऑडियो की जांच करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभी मामला पूरी तरह से उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करवाई जाएगी। बता दें कि इस वायरल ऑडियो में एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों को एक केंद्रीय मंत्री और एक प्रदेश के मंत्री का नाम लेकर धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन