फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rebellion in bjp after mla did not get seat in himachal cabinet

मंत्री न बनाने से भाजपा में बगावत, पूर्व सीएम धूमल के घर पहुंचे बरागटा

Thu, 28 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Dec 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
rebellion in bjp after mla did not get seat in himachal cabinet

हिमाचल में नई सरकार बनते ही भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। बुधवार को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने पर नरेंद्र बरागटा और विक्रम जरियाल के समर्थकों ने सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जताई। जिला चंबा के भटियात से विधायक विक्रम जरियाल के समर्थकों ने रिज मैदान पर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इनकी पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। उधर, जुब्बल कोटखाई से विधायक नरेंद्र बरागटा के समर्थक शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रेम कुमार धूमल के घर जुट गए। बरागटा को मंत्री न बनाए जाने से नाराज महासू जिले के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे तक देने की धमकी दी। नरेंद्र बरागटा को धूमल और विक्रम जरियाल को शांता खेमे से माना जाता है।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों नेताओं के नाम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने से समर्थक उग्र हो गए। विक्रम जरियाल के समर्थकों ने मालरोड और रिज मैदान पर खूब हंगामा किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उपजे विवाद में समर्थकों ने भाजपा के खिलाफ ही नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विधायक के समर्थकों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए समर्थक नारेबाजी पर उतर आए। कुछ समर्थकों की पुलिस से हल्की नोकझोंक भी र्हुई। उधर, नरेंद्र बरागटा के समर्थक शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रेमकुमार धूमल के घर पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई। 

पदाधिकारियों की सामूहिक इस्तीफा देने की धमकी

rebellion in bjp after mla did not get seat in himachal cabinet

जुब्बल कोटखाई नावर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जवैइक ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नरेंद्र बरागटा को मंत्री बनाने की घोषणा की थी, लेकिन मंत्रिमंडल में जगह न देकर ऊपरी शिमला के लोगों से अन्याय किया गया है।

भाजपा के संगठनात्मक जिला महासू के महामंत्री अंकुश चौहान ने कहा कि ऊपरी शिमला के लोगों के साथ विश्वासघात हुआ है। जल्द महासू जिला कार्यकारिणी अपने पदों से इस्तीफा देगी।

ढली से पार्षद शैलेंद्र चौहान, फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के संयोजक इंद्र धांटा, जिप सदस्य टिक्कर वार्ड चेतराम आजाद, नगर पंचायत जुब्बल के पूर्व सदस्य हुमेंद्र धोरटा, मनोज चौहान, ग्राम पंचायत पराली के पूर्व

प्रधान महेश शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जतिन चौहान और बॉबी पिरटा ने कहा कि बरागटा की अनदेखी के 2019 के चुनावों में दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सभी समर्थकों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बरागटा को सम्मानजनक पद देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed