{"_id":"5cb5c73d55be276f2d8944f54fb3fa1d","slug":"read-styeno-typist-clerk-interview-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, कब होंगे टाइपिस्ट, क्लर्कों के साक्षात्कार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, कब होंगे टाइपिस्ट, क्लर्कों के साक्षात्कार?
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर की ओर से स्टेनो टाइपिस्ट (कोड 373, 384) और लिपिक पद (कोड 367, 375) के पदों को भरने के लिए आशुटंकण/टंकण परीक्षा पॉलीटेक्निक कॉलेज बडू में होगी।
विज्ञापन
इसमें स्टेनो टाइपिस्ट कोड-383 के साक्षात्कार 1 से 3 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। स्टेनो टाइपिस्ट कोड-373 के साक्षात्कार 4 नवंबर को लिए जाएंगे। क्लर्क पोस्ट कोड 367 के साक्षात्कार 5 से 7 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
क्लर्क कोड 375 के साक्षात्कार 8 से 11 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि पात्र उम्मीदवारों को आशुटंकण, टंकण हेतु बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
अगर किसी अभ्यर्थी को 5 दिन पूर्व तक बुलावा पत्र नहीं मिलता है, तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। या फिर बोर्ड की वेबसाइट पर पता कर सकते हैं।