फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Reach Leh Forum: Anurag Thakur

लेह तक पहुंचेगी रेल: अनुराग ठाकुर

Sat, 05 Jul 2014 09:28 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 05 Jul 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
Reach Leh Forum: Anurag Thakur

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि वह लेह तक रेल लाइन पहुंचाकर दम लेंगे। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री एवं वित्त मंत्री से मुलाकात भी की है।

विज्ञापन


भानूपल्ली-बिलासपुर-लेह रेल लाइन का 75 फीसदी खर्चा केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि 25 फीसदी राज्य सरकार। इस रेलवे को बजट में डलवाने के लिए वह प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


अनुराग सांसद बनने के बाद शनिवार को पहली बार बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान कोठीचौक और कोठीपुरा में अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए। इसके चलते उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार प्रदेश में बदले की भावना से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावों में लोगों ने इसका जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश की व्यवस्था पटरी पर लाई जाएगी। उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत मिलने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

कहा कि यह उन्हीं की जीत है। बिलासपुर में उन्होंने फोरलेन सड़क का निर्माण करवाया तथा इसका बजट भी बढ़वाया। अब भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन के लिए बजट स्वीकृत करवाया जाएगा।


अनुराग ने कहा कि एनटीपीसी के सहयोग से बिलासपुर की बंदला धार पर हाइड्रो इंजीनियरिंग खोला जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed