{"_id":"5bb4d350867a557ffc6c018f","slug":"ration-will-be-carried-by-helicopter-to-the-shepherds-stranded-in-bada-bhangal-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा भंगाल में फंसे भेड़पालकों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा भंगाल में फंसे भेड़पालकों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा राशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने धौलाधार पर्वत शृंखलाओं पर आकस्मिक एवं अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंसे भेड़पालकों के लिए राशन पहुंचाने को कांगड़ा जिले के बड़ा भंगाल क्षेत्र के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
हेलीकाप्टर सेवा वीरवार को उपलब्ध होगी। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला लोक संपर्क अधिकारी, चिकित्सक, एसडीएम बैजनाथ तथा कैमरामैन हैलीकॉप्टर से जाएंगे। गगल हवाई अड्डे से खाद्य पदार्थों के 6 से 7 किलोग्राम के 50 बैग उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि हेलीकॉप्टर का प्रस्तावित मार्ग गगल हवाई अड्डा, कांगड़ा, जालसू पास, बड़ा भंगाल (अल्प ठहराव) खलीहाणी पास, बड़ा भंगाल जलसू पास, गगल हवाई अड्डा होगा।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व मनीषा नंदा ने कहा कि कांगड़ा के उपायुक्त ने मंगलवार को सरकार से इन क्षेत्रों में फंसे लोगों के लिए राशन उपलब्ध करवाने को हेलीकॉप्टर सेवा देने का सरकार से आग्रह किया था। सरकार ने मामला केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से उठाया और हेलीकॉप्टर प्रदान करने का आग्रह किया।