Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ration supply at depots has been stalled for eight days; people are facing hardship.

Shimla News: डिपुओं में आठ दिन से नहीं राशन की आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ration supply at depots has been stalled for eight days; people are facing hardship.
डिपो संचालकों के आक्रोश के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने दूसरे ठेकेदार को सौंपा राशन की सप्लाई का जिम्मा
विज्ञापन

आटा, दालें और चावल की कमी से हो रही थी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राशन डिपुओं में आठ दिन से राशन की आपूर्ति न होने से हजारों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। आटा, दालें और चावल खत्म होने की कगार पर पहुंचने से लोगों को बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है।

वहीं डिपो संचालकों के आक्रोश के बाद मंगलवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरकत में आया। विभाग ने राशन की सप्लाई सुचारू करने के लिए दूसरे ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब दावा किया जा रहा है कि बुधवार सुबह तक डिपुओं में राशन पहुंचना शुरू हो जाएगा। शहर के 50 से अधिक राशन डिपुओं में आटा, दालें और चावल का स्टॉक खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में डिपो संचालकों के लिए उपभोक्ताओं को पूरा राशन उपलब्ध करवाना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि आधा-अधूरा राशन मिलने से उनका समय बर्बाद हो रहा है और उन्हें बाकी सामान बाजार से महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। कई जगहों पर राशन न मिलने से उपभोक्ताओं और डिपो संचालकों के बीच बहसबाजी की नौबत भी आ रही है। मंगलवार दोपहर को आपूर्ति बहाल न होने से परेशान डिपो संचालकों का प्रतिनिधिमंडल खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने जिला नियंत्रक के समक्ष अपनी नाराजगी जताते हुए समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन

संचालकों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसका खामियाजा उन्हें और उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला नियंत्रक पूरी फाइल लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के पास पहुंचे। यहां स्थिति से अवगत करवाने के बाद राशन की सप्लाई सुचारू करने के लिए दूसरे ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके बाद विभाग ने दूसरे ठेकेदार को कार्यालय बुलाकर काम शुरू करने के निर्देश दिए। शहर के 25 हजार से अधिक राशनकार्ड धारकों को 50 से ज्यादा डिपुओं के माध्यम से शनान गोदाम से राशन की सप्लाई की जाती है। दिवाली के दौरान ठेकेदार की लेबर काम छोड़कर चली गई थी। अब दूसरे ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंपने के बाद विभाग ने बुधवार सुबह तक डिपुओं में राशन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए रात के समय लोडिंग और अनलोडिंग का काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



समस्या का कर दिया है समाधान
गोदाम से ठेकेदार की लेबर के चले जाने के बाद राशन की सप्लाई में समस्या आई थी। इस समस्या का समाधान कर दिया है। अब पहले की तरह नियमित रूप से राशन की सप्लाई होगी, जिससे उपभोक्ताओं को डिपुओं में समय पर पूरा राशन मिल सकेगा।
-नरेंद्र धीमान, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article