{"_id":"6655fcfdfbd8512fb8072dae","slug":"ration-scam-department-sent-last-notice-to-warehouse-incharge-appearance-will-be-on-june-3-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ration Scam: विभाग ने गोदाम इंचार्ज को भेजा आखिरी नोटिस, तीन जून को होगी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ration Scam: विभाग ने गोदाम इंचार्ज को भेजा आखिरी नोटिस, तीन जून को होगी पेशी
Tue, 28 May 2024 09:20 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 28 May 2024 09:20 PM IST
सार
1 करोड़ के करीब राशन घोटाले में देहरा स्थित गोदाम के प्रभारी को अब आखिरी नोटिस भेज दिया गया है। आरोपी को तीन जून को धर्मशाला स्थित विभाग के मुख्यालय में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब एक करोड़ के राशन घोटाले के मामले में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हिमाचल प्रदेश खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम के प्रभारी को अब आखिरी नोटिस भेज दिया है। नोटिस के माध्यम से आरोपी प्रभारी को तीन जून को धर्मशाला स्थित विभाग के मुख्यालय में पेश होने के आदेश दिए हैं। अगर निर्धारित तिथि को संंबंधित गोदाम इंचार्ज हाजिर नहीं होता तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, विभाग अब संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह भी ले रहा है।
विज्ञापन
विभाग ने दावा किया है कि तीन जून को सुनवाई के उपरांत अगर महसूस हुआ तो पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने गोदाम में रखे राशन और डिपुओं में राशन भेजने से संबंधित रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है। बता दें कि बीते माह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा स्थित गोदाम से क्षेत्र के 102 उचित मूल्य की दुकानों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दालें, आटा, गंदम, चावल और तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री भेजी गई थी, लेकिन यह खाद्य सामग्री डिपुओं में नहीं पहुंची। विभाग की जांच-पड़ताल में यह मामला सामने आया है। जिस पर विभाग ने जांच बैठा दी है। जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और अपने स्तर पर इस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम देहरा के इंचार्ज को तीसरा और आखिरी नोटिस भेजा गया है। अगर तीन जून को कार्यालय में पेशी के दौरान हाजिर न हुआ तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस में मामला दर्ज करवाने को लेकर भी विचार हो रहा है- पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कांगड़ा
विज्ञापन
विजिलेंस अपने स्तर पर इस मामले की जांच करेगा। निगम और विभाग से इस मामले को लेकर रिकॉर्ड हासिल किया जाएगा। अभी स्रोत रिपोर्ट तैयार की जा रही है- बलवीर सिंह, एसपी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो, उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला
निगम ने न तो कर्मचारी को निलंबित किया और न एफआईआर करवाई
हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के राशन का घोटाला हो गया, लेकिन निगम ने न तो अभी तक अपने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की है और न ही पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। जबकि ऐसा मामला सामने आने पर तुरंत संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने का प्रावधान है। उधर, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के एरिया मैनेजर स्वर्ण सिंह ने कहा कि इस मामले की सूचना शिमला स्थित मुख्यालय में दे दी गई है। वहां से निर्देश प्राप्त होने पर अब आगामी कार्रवाई होगी।