फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh role to declare CM name for Himachal

हिमाचल में सीएम तय करने में संघ की रहेगी अहम भूमिका

Sat, 23 Dec 2017 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Dec 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh role to declare CM name for Himachal

मुख्यमंत्री के नाम पर नब्ज टटोलने पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षकों के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रदेश कार्यालय जाने से साफ है कि अंतिम फैसला संघ की सहमति से होगा। भाजपा नेतृत्व ऐसे अहम फैसलों में भले संघ की राय लेता रहा है, लेकिन इस तरह पर्यवेक्षकों की बैठक अमूमन नहीं होती है।

विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी संघ की भूमिका इस बार बेहद अहम रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश के लिए दिल्ली से तय होने वाले मुख्यमंत्री के लिए संघ का समर्थन बेहद अहम है।
विज्ञापन


दौड़ में दिख रहे नड्डा, जयराम और धूमल या फिर किसी ओर को संघ का आशीर्वाद मिलता है, यह देखना सबसे अहम रहेगा। केंद्र से पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर के साथ प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन प्रवीण राणा ने शुक्रवार सुबह नाभा स्थिति संघ प्रदेश कार्यालय में प्रांत प्रचारक संजीवन और सह प्रचारक संजय कुमार के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों के जाने के बाद हुई बैठक

Rashtriya Swayamsevak Sangh role to declare CM name for Himachal

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में पर्यवेक्षकों ने संघ के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए चल रही प्रक्रिया से अवगत करवाया। संघ के साथ विचाराधीन नामों पर भी चर्चा हुई है। संघ की ओर से भी कुछ सुझाव पर्यवेक्षकों को मिले हैं।

इससे साफ है कि अकसर राजनीतिक मामलों पर संघ की प्रत्यक्ष भागीदारी से बचने वाली भाजपा में अब स्थितियां बदली हैं। पार्टी के प्रचार के दौरान भी संघ के आंतरिक सर्वेक्षण और टिकट आवंटन में भूमिका भी बढ़ी है। शुक्रवार को पर्यवेक्षकों की बैठक से यह संकेत मिले हैं कि सरकार बनने के बाद संघ की उसके कामकाज पर पैनी नजर रहेगी। 

केंद्र के पर्यवेक्षकों और प्रदेश प्रभारी के दिल्ली लौटने के बाद भी बैठकों का दौर नहीं थमा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ विधायकों की एक बैठक हुई है। इसमें नड्डा कैंप के विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की रेस में चल रहे जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो धूमल कैंप के शक्ति प्रदर्शन से लेकर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर मंथन हुआ। नड्डा कैंप हर सियासी गतिविधि का आकलन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed