फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rashtriya Devbhoomi Party will contest elections on all four Lok Sabha seats Rumit Thakur will contest from Ha

Himachal: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव , रूमित ठाकुर हमीरपुर से लड़ेंगे

Fri, 15 Mar 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 06:07 PM IST
सार

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की संसदीय कमेटी ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। 

विज्ञापन
Rashtriya Devbhoomi Party will contest elections on all four Lok Sabha seats Rumit Thakur will contest from Ha
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जयपाल चंदेल - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनावी समर में कूदेंगे। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की संसदीय कमेटी ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयपाल चंदेल ने कहा कि हिमाचल की अन्य तीन सीटों पर भी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इन सीटों पर एक हफ्ते के अंदर उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की जाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष शर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने रूमित सिंह ठाकुर से इस बारे में पहले बात की थी और उनसे आग्रह किया कि वह इस सीट पर चुनाव लड़ें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भी सरकारें आज तक देश और प्रदेश में रही हैं, वह केवल अपने तक सीमित रही हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर केवल बोलने के लिए बड़ी-बड़ी परियोजनाओं प्रदेश में लेकर आए हैं, लेकिन वह हिमाचल के युवाओं को रोजगार नहीं दे पाए हैं। जो परियोजनाएं हिमाचल में शुरू हुईं, उनमें स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक दो माह पहले पैसा लाकर और झूठी घोषणाएं कर जनता को मूर्ख बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed