फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ranji Trophy: To reach the knockout stage, we need to win both the matches

रणजी ट्रॉफी: नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीतने होंगे दोनों मैच

Sat, 11 Jan 2025 12:47 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jan 2025 12:47 PM IST
सार

हिमाचल अगर गुजरात को अंतिम लीग मैच में हरा देती है तो नॉकआउट के लिए आसानी से क्वालीफाई कर सकती है। हिमाचल के कप्तान और कोच के अंतिम लीग मैचों के लिए विशेष रणनीति तैयार करनी होगी।

विज्ञापन
Ranji Trophy: To reach the knockout stage, we need to win both the matches
हरलीन व तनुजा कंवर। - फोटो : संवाद

विस्तार

रणजी के नॉकआउट में जाने के लिए हिमाचल को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे, लेकिन उसकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा गुजरात बनेगा। हिमाचल अगर गुजरात को अंतिम लीग मैच में हरा देती है तो नॉकआउट के लिए आसानी से क्वालीफाई कर सकती है। हिमाचल के कप्तान और कोच के अंतिम लीग मैचों के लिए विशेष रणनीति तैयार करनी होगी। अंडर-23 ट्राफी में भी पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने पर हिमाचल को गुजरात ने हराकर फाइनल में खेलने का सपना तोड़ा था। वहीं, अब रणजी के दो मैच हिमाचल को हैदराबाद और गुजरात में खेलने हैं। हिमाचल का छठा रणजी मैच 23 से 26 जनवरी को हैदराबाद के साथ होगा। 30 जनवरी से दो फरवरी को गुजरात के साथ दूसरा मुकाबला होगा। अभी तक हिमाचल ने पांच लीग मैचों में तीन में जीत हासिल की और दो मैच हारे हैं।

विज्ञापन


जबकि गुजरात ने पांच में दो मैच जीते हैं और तीन मैच ड्राॅ रहे हैं। हिमाचल 21 अंकों के साथ पूल में दूसरे स्थान पर है और गुजरात की टीम 19 अंकों के साथ के तीसरे स्थान पर बनी है। 28 अंकों के साथ विदर्भ की टीम पहले स्थान पर है। हैदराबाद 9 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। हिमाचल के लिए जहां हैदराबाद पर जीत हासिल करनी होगी। गुजरात से मैच जीतना भी सबसे जरूरी है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल अगर गुजरात से मैच में जीत जाता है तो वह आराम से नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेगा। बचे हुए दो मैच से पूर्व हिमाचल की टीम का अभ्यास कैंप भी लगाया जाएगा। इसमें कोच और कप्तान अगले दो मैचों के लिए रणनीति भी तैयार करेंगे। इस बार हिमाचल नॉकआउट के लिए क्वालीफाई भी करेगा और फाइनल भी खेलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed