{"_id":"655213fbcd4f31c8140d0b18","slug":"ranji-cricket-matches-in-himachal-cricket-stadium-dharamshala-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala News: धर्मशाला स्टेडियम में हिमाचल की टीम चार रणजी मैच खेलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala News: धर्मशाला स्टेडियम में हिमाचल की टीम चार रणजी मैच खेलेगी
Tue, 14 Nov 2023 10:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:58 AM IST
सार
धर्मशाला में पहला मैच 12 से 15 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश और उतराखंड के बीच होगा। दूसरा मैच 19 से 22 जनवरी तक हिमाचल और बड़ौदा के बीच होगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट सीजन में हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम अपने प्रदेश में चार रणजी मैच खेलेगी। ये सभी मैच धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। अगले साल जनवरी और फरवरी में होने वाले रणजी मैचों में हिमाचल की टीम उतराखंड, बड़ौदा, मध्य प्रदेश और दिल्ली से भिड़ेगी। बीसीसीआई की ओर हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम को रणजी के एलीट ग्रुप-डी में रखा गया है।
विज्ञापन
इसमें हिमाचल सहित अन्य चार टीमें शामिल हैं। धर्मशाला में पहला मैच 12 से 15 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश और उतराखंड के बीच होगा। दूसरा मैच 19 से 22 जनवरी तक हिमाचल और बड़ौदा के बीच होगा। तीसरा मैच दो से पांच फरवरी तक मध्य प्रदेश और हिमाचल के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच में 9 से 12 फरवरी तक हिमाचल और दिल्ली के बीच होगा। जो टीम अपने ग्रुप में टाॅप पर रहेगी, वह रणजी के अगले दौर में प्रवेश करेगी। धर्मशाला में होने वाले रणजी मैच हिमाचल के लिए अहम होंगे।
विज्ञापन
इनमें जीत हासिल करने की स्थिति में टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि इस बार रणजी के चार मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जांएगे। इसमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और बड़ौदा की टीमें धर्मशाला आएंगी। उन्होंने कहा कि रणजी मैचों के बाद धर्मशाला स्टेडियम में 7 से 11 मार्च तक भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच भी होगा।
विज्ञापन