फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Randhir Sharma said that Sukhwinder Singh Sukhu is unable to take a decision on the cabinet, wrong decisions w

Shimla: रणधीर बोले- मंत्रिमंडल पर फैसला नहीं ले पा रहे सुक्खू, नए संस्थानों को डीनोटिफाई करना सही नहीं

Tue, 13 Dec 2022 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 07:09 PM IST
सार

 मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं और जल्दबाजी में गलत फैसले ले रहे हैं। गलत निर्णयों का विरोध होगा। 

विज्ञापन
Randhir Sharma said that Sukhwinder Singh Sukhu is unable to take a decision on the cabinet, wrong decisions w
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राज्य मंत्रिमंडल पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं और जल्दबाजी में गलत फैसले ले रहे हैं। गलत निर्णयों का विरोध होगा। भाजपा जनमत को स्वीकार करती है। प्रदेश के इतिहास में इतने मामूली अंतर से भाजपा सरकार बनाने से चूक गई है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है। भाजपा नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भाजपा बधाई देती है। प्रदेश के हितों के खिलाफ कोई फैसला होगा, उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। पिछले निर्णयों की समीक्षा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बदले की भावना से काम करना शोभा नहीं देता है। भाजपा को जनांदोलन खड़ा करने की जरूरत पड़ी तो उससे पीछे नहीं हटा जाएगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को आशियाना में पत्रकार वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि नए संस्थानों को डीनोटिफाई करने के निर्णय की भाजपा निंदा करती है। सत्ता में आते ही डिनोटिफाई करना तानाशाहीपूर्ण निर्णय है। जयराम ठाकुर की पहली कैबिनेट में जनहित के निर्णय हुए। 70 साल से अधिक आयु के लोगों के पक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के फैसले लिए गए। भाजपा विपक्ष में भी कांग्रेस सरकार का सहयोग करेगी। अगर ऐसे ही निर्णय होते रहे तो भाजपा इनका विरोध करेगी। कहा कि अटल टनल रोहतांग से अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। हालांकि, रणधीर ने कहा कि हिमाचल भवन और सदन में मंत्रियों और विधायकों को ठहराने से छूट वापस लेने के निर्णय का वह स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष पर फैसला विधायक दल की बैठक में
भाजपा विधायक दल की बैठक में ही नेता प्रतिपक्ष पर फैसला होगा। यह बैठक जल्दी बुलाई जा सकती है। जयराम ठाकुर ही नेता प्रतिपक्ष होंगे क्या? इस सवाल पर रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला विधायक दल की बैठक में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed