{"_id":"83759d587e2999da1fca9c7055f75a7b","slug":"rana-become-the-table-tennis-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस के चैंपियन बने आदिश राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस के चैंपियन बने आदिश राणा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 15 Apr 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब आधीश राणा ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शिमला के आधीश राणा ने जसवंत गांगटा को 4-1 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया।
इससे पहले सैमीफाइनल मुकाबलों में शिमला के अभय लखनपाल को जसवंत गांगटा ने और आधीश राणा ने सोलन के कुणाल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
दूसरी ओर महिला और लड़कियों के वर्ग में कांगडा व सिरमौर का दबदबा बरकरार रहा। जुनियर वर्ग गर्ल्ज में कांगडा की आंचल ने कांगडा की ही सुरभी को हराकर पहला स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग में इनका रहा जलवा
जूनियर वर्ग ब्वॉयज में सिरमौर के मेहुल ने सिरमौर के ही प्रभाव को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग ब्याज वर्ग में सोलन के माधव ने सोलन के ही कुणाल को हराकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग गर्ल्ज में कांगडा की सुरभी ने कांगडा की ही आंचल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । सिटी चैनल के निदेशक मुकेश मल्होत्रा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन