Rampur Bushahr: बच्चे का निजी से सरकारी स्कूल में दाखिला कराओ, 1,100 रुपये इनाम पाओ
शिमला जिले के रामपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी में विद्यार्थियों की घटती संख्या पर स्कूल प्रधानाचार्य ने एक नई पहल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी में विद्यार्थियों की घटती संख्या पर स्कूल प्रधानाचार्य ने एक नई पहल की है। जो भी अभिभावक निजी स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेकर सरकारी विद्यालय में अपने बच्चे का दाखिला करवाएंगे, उन्हें 1,100 रुपये की राशि बतौर इनाम दी जाएगी। स्कूल प्रधानाचार्य ने यह एलान बुधवार को स्कूल में हुई एसएमसी की बैठक में किया। बैठक में स्कूल में लगातार घटती विद्यार्थियों की संख्या पर चिंता जताई गई। एसएमसी से चर्चा के बाद हाल ही में पदभार संभालने वाले प्रिंसिपल अनूप शर्मा ने निर्णय लिया कि निजी स्कूल छोड़कर सरकारी विद्यालय में दाखिला लेने वाले बच्चों के अभिभावकों को 1,100 रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।
स्कूल प्रबंधन समिति ने भी इस फैसले का समर्थन किया। उधर, एसएमसी की बैठक हुकम चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाने का निर्णय किया गया। साथ ही प्रस्ताव पारित कर स्कूल में रिक्त पड़े टीजीटी मेडिकल का पद जल्द भरने की सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की गई। इसके अलावा बैठक में एसएमसी के सदस्यों का चयन भी किया गया। प्रवक्ता हरनाम सिंह ठाकुर, शेर सिंह, देवेंद्र वर्मा सहित कई अन्य बैठक में मौजूद रहे। उधर,
स्कूल प्रधनाचार्य अनूप शर्मा ने कहा कि कोई भी अभिभावक अपने बच्चों और अन्य बच्चों का सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाएगा, उसे इनाम के तौर पर 1,100 रुपये की राशि अपनी निधि से दी जाएगी। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए एसएमसी की बैठक में यह निर्णय किया गया है।