सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में दो अलग -अलग हादसों में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो अन्य घायल हैं। पहला हादसा निरमंड तहसील के अंतर्गत खरगा पंचायत के माहवा सड़क में एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान बेगानंद पुत्र केवलराम, गांव गुंडी, तुनन पंचायत तहसील निरमंड के तौर पर हुई है।
चालक जयसिंह पुत्र वेदराम, गांव करैर, तुनन पंचायत घायल है। इसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 1 बजे बोलेरो कैंपर एचपी 62 2664 खरगा से जगातखाना की तरफ आ रही थी।
जैसे ही गाड़ी माहवा के समीप पहुंची चालक जयसिंह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधी सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बेगानंद की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना खरगा गांव के सुखराम ने पुलिस को सुबह दी।
मारूति कार खाई में गिरी एक की मौत
वहीं दूसरा हादसा कुहल पंचायत के बाहलीधार के साथ मारुति कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी । इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात को मारुति कार एचपी 061414 चीकसा की ओर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे हरदयाल निवासी चीकसा तहसील रामपुर आयु 19 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है।
गौतम सैन मेहता निवासी चीकसा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पोस्टर्माटम करके परिजनों को सौंप दिया है।
घायल का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस उप अधीक्षक सुरेश कुमार ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि दुर्घटना में चालक की लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।