फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ramp and lift will be constructed between A and New OPD Block

Shimla News: ए और न्यू ओपीडी ब्लॉक के बीच बनेगा रैंप, लिफ्ट

Sat, 09 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ramp and lift will be constructed between A and New OPD Block
आईजीएमसी आने वाले मरीजों को आने-जाने में होगी सुविधा
विज्ञापन

3.5 करोड़ से चल रहा है निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में मरीजों को अगले साल से ए ब्लॉक से न्यू ओपीडी ब्लॉक जाने में दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। दोनों ब्लॉकों के बीच एक रैंप और दो लिफ्टों का निर्माण किया जा रहा है।

3.5 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है। फिलहाल मरीजों को सी ब्लॉक की एकमात्र लिफ्ट पर निर्भर रहना पड़ता है। इसमें दिनभर भीड़ रहती है। इससे खासकर बुजुर्गों, गंभीर रूप से बीमार और व्हील चेयर पर आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। नए रैंप और लिफ्ट के बनने से मरीज सीधे एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक के लिए आवाजाही कर सकेंगे। यह परियोजना स्टील संरचना पर आधारित होगी। इसमें एसीपी शीट और पॉलीकार्बोनेट शीट की छत के साथ कवर ब्लॉक बनेगा। हाईकोर्ट ने भी इस काम को प्राथमिकता देने और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


अदालत ने कहा था कि आपातकालीन हालात में मरीजों के लिए अतिरिक्त और सुगम रास्ता बेहद जरूरी है। साथ ही पार्किंग और अस्पताल के अंदर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। यह परियोजना पूरी होने के बाद आईजीएमसी में भीड़ का दबाव कम होगा और मरीजों को ब्लॉकों के बीच जाने में आसानी होगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि लिफ्ट पर लंबा इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंभीर मरीजों को मिलेगी मदद
व्हीलचेयर और स्ट्रेचर पर आने वाले मरीजों को बिना रुकावट सीधे संबंधित वार्ड या ओपीडी तक ले जाया जा सकेगा। आईजीएमसी में हर रोज हजारों मरीज आते हैं, और ऐसे में ब्लॉकों के बीच सुगम आवाजाही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सीधे प्रभावित करती हैं। नया रैंप और लिफ्ट ब्लॉक न केवल मरीजों के लिए राहत भरा कदम होगा बल्कि अस्पताल के सुचारु संचालन में भी मददगार साबित होगा।




कोट
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन वर्मा ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। मौसम ठीक रहा तो अगले साल की शुरुआत तक निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article