खैर कटान में अपने लोगों को बचा रही भाजपा : रामलाल ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने अवैध खैर कटान मामले में एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। आरोप लगाया कि कोठीपुरा और श्री नयना देवी क्षेत्र में हुए खैर कटान में संलिप्त भाजपा के लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
कहा कि कोठीपुरा में हुए कटान मामले में चौकीदार और ठेकेदार के मुंशी को गिरफ्तार किया गया। लेकिन जब ठेकेदार पर कार्रवाई की बात आई तो पुलिस के हाथ खड़े हो गए। क्योंकि ठेकेदार भाजपा का पदाधिकारी था। उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी में छापेमारी के दौरान एक घर से लकड़ी का ट्रक पकड़ा था।
लेकिन मुख्य आरोपी भी भाजपा से संबंध रखता था। इस कारण वहां भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में अवैध कटान हुआ है, जिसकी सरकार को निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।
भाजपा के लोगों पर कार्रवाई करने से क्यों गुरेज किया जा रहा
उन्होंने पूर्व सरकार के समय भी मुद्दा उठाया था और अब भी उठाते रहेंगे, जब तक दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। कहा कि श्री नयना देवी रेंज में अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमों को ताक पर रख कर नियुक्त किया गया था।
उन्होंने पूर्व सरकार के समय भी सीएम को अवगत करवाया था और अब वर्तमान सरकार से भी जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार के लिए जीरो टालरेंस है। अगर ऐसा है तो अवैध कटान में संलिप्त भाजपा के लोगों पर कार्रवाई करने से क्यों गुरेज किया जा रहा है?