{"_id":"659ea51b60cbb95f44016f6e","slug":"ram-mandir-ayodhya-shanta-kumar-had-to-wash-hands-of-the-govt-after-demolishing-the-structure-in-ayodhya-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्मरण: अयोध्या में ढांचा गिराने के बाद शांता कुमार को सरकार से धोना पड़ा था हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्मरण: अयोध्या में ढांचा गिराने के बाद शांता कुमार को सरकार से धोना पड़ा था हाथ
Thu, 11 Jan 2024 12:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:44 PM IST
सार
नरसिम्हा राव ने भाजपा शासन वाली चार राज्य सरकारों को कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का हवाला देकर बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
शांता कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में कारसेवकों ने 1992 में विवादित ढांचा गिराया तो हिमाचल प्रदेश की शांता कुमार सरकार को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। कारसेवकों के विवादित ढांचा तोड़ने के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन और दंगे शुरू हो गए। उस वक्त केंद्र में नरसिम्हा राव सरकार थी। नरसिम्हा राव ने भाजपा शासन वाली चार राज्य सरकारों को कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का हवाला देकर बर्खास्त कर दिया था। यह ढांचा उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार के कार्यकाल में गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिम्हा राव ने उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह, हिमाचल प्रदेश में शांता कुमार, राजस्थान में भैरों सिंह शेखावत और मध्य प्रदेश में सुंदर लाल पटवा सरकार को बर्खास्त किया। इन राज्यों में राष्ट्रपति शासन लागू करवाया गया। अगले चुनाव में मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह ने सरकार बनाई, वहीं भाजपा राजस्थान में सत्ता वापसी करने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन