फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rally of Himalayas: Speed merchants set out on a dangerous journey of Lahaul and Ladakh

Rally of Himalayas: लाहौल और लद्दाख के खतरनाक सफर पर निकले रफ्तार के सौदागर

Sat, 27 Aug 2022 08:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Aug 2022 08:08 PM IST
सार

हिमालयन एस्ट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के तत्वावधान में शनिवार को रैली ऑफ हिमालय का शानदार आगाज हुआ। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 

विज्ञापन
Rally of Himalayas: Speed merchants set out on a dangerous journey of Lahaul and Ladakh
खतरनाक सफर पर निकले रफ्तार के सौदागर( - फोटो : संवाद

विस्तार

दुनिया की सबसे खतरनाक मानी जाने वाली लाहौल-स्पीति और लद्दाख की सड़कों पर रोमांच का खेल शुरू हो गया है। सर्पीली, संकरी और ऊबड़खाबड़ सड़क के खतरनाक सफर पर 75 खिलाड़ी रफ्तार के सौदागर निकल गए हैं। हिमालयन एस्ट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के तत्वावधान में शनिवार को रैली ऑफ हिमालय का शानदार आगाज हुआ। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली ऑफ हिमालय पहली बार 16,850 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिकुंला दर्रा से होकर लद्दाख की जांस्कर घाटी के गोमोरंजन तक पहुंचेगी। यहां से रैली वापस मनाली आएगी। 30 अक्तूबर को मनाली में ही इस महा आयोजन का समापन समारोह होगा। इसमें शिक्षामंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। इस बार रैली बाइक और कार दोनों की वर्ग में करवाई जा रही है।

विज्ञापन


28 अगस्त को रैली कोठी से रोहतांग, रोहतांग से कोकसर पहुंचेगी। 29 को रैली ग्राम्फू होते हुए बातल पहुंचेगी। यहां से ग्राम्फू से वापस होते हुए जिस्पा पहुंचेगी। यहां एक दिन के विश्राम के बाद प्रतिभागी 30 अगस्त को जिस्पा से दारचा, शिकुंला दर्रा होते हुए गोमोरंजन जाएंगे। इसी दिन रैली वापस मनाली पहुंचेगी। हिमालयन एस्ट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि रैली में 75 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें 50 बाइकर और 25 कार की कैटेगिरी में प्रतिभा दिखाएंगे। उनके अनुसार देश के विभिन्न कोनों से रैली में भाग लेने के लिए खिलाड़ी पहुंचे हैं। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि साहसिक गतिविधि मनाली के पर्यटन में जान फूंकने का काम करती है। यहां कई साहसिक गतिविधियां करवाई जाती हैं। अब रैली ऑफ हिमालय एक नई साहसिक साहसिक गतिविधि का रोमांच बढ़ गया है। इससे निश्चित तौर पर मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे। 
विज्ञापन

 

चार बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा रोहतांग दर्रा

 28 अगस्त को हिमालयन कार रैली का आयोजन मनाली से कोकसर मार्ग वाया रोहतांग दर्रा होते हुए किया जा रहा है। इस कारण मनाली से कोकसर मार्ग वाया रोहतांग दर्रा रविवार को चार बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगा। मनाली से कोकसर रोहतांग दर्रे के रास्ते में शाम चार बजे तक किसी भी तरह के वाहन नहीं चल सकेंगे। हालांकि, कोकसर से काजा और चंद्रताल मार्ग यातायात के लिए खुला रहेगा। लाहौल प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी की है। प्रशासन ने लाहौल-स्पीति के सभी होटल और होमस्टे मालिकों के साथ-साथ चंद्रताल में टेंट संचालकों से अपने मेहमानों को असुविधा से बचने के लिए इस बारे सूचित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed