फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajya Sabha Elections: Dr. Sikandar Kumar became Alexander' of politics Along with educationa

राज्यसभा चुनाव हिमाचल: शिक्षा के साथ-साथ राजनीति के भी ‘सिकंदर’ बने प्रो. कुमार

Sun, 20 Mar 2022 01:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Mar 2022 01:42 PM IST
सार

एचपीयू के वीसी प्रो. सिकंदर कुमार शिक्षा के साथ-साथ अब राजनीति के भी ‘सिकंदर’ बन गए हैं। इसी के साथ केंद्र की राजनीति में भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का कद बढ़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इसी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार राज्यसभा में सदस्य बने हैं। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Elections: Dr. Sikandar Kumar became Alexander' of politics Along with educationa
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के वीसी प्रो. सिकंदर कुमार

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के वीसी प्रो. सिकंदर कुमार शिक्षा के साथ-साथ अब राजनीति के भी ‘सिकंदर’ बन गए हैं। राज्यसभा के लिए उनके नाम की घोषणा से भाजपा ने सभी को चौंका दिया है। इसी के साथ केंद्र की राजनीति में भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का कद बढ़ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इसी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार राज्यसभा में सदस्य बने हैं। सूचना-प्रसारण, युवा सेवाएं और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी हमीरपुर जिला से हैं। प्रदेश की राजनीति में पहली मर्तबा हमीरपुर जिला से कोई शख्स राज्यसभा में बतौर सांसद बैठेगा।

विज्ञापन


प्रो. सिकंदर कुमार विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत भटेरा के ढगोह गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता दिवंगत रौंफी राम भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त थे। उनका वर्ष 1999 में देहांत हो चुका है जबकि घर पर 92 वर्षीय माता प्रभी देवी हैं। प्रो. सिकंदर की धर्मपत्नी ज्योति देवी स्कूल लेक्चरर हैं। बड़ा बेटा निखिलेश कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर चुका है और छोटा सौरभ एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। प्रो. सिकंदर कुमार ने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय पाठशला कांगू से और स्नातक स्तर की पढ़ाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा शिमला विवि से पूरी की है। संवाद
विज्ञापन


भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं प्रो. सिकंदर
प्रो. कुमार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रदेश के 68 विस क्षेत्रों में से 58 विस क्षेत्रों में एससी मोर्चा के बड़े आयोजन करने का श्रेय उन्हें जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed