फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajni patil notice to kuldeep rathore in removing Sukhu from star campaigner list

सुक्खू को स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने पर पाटिल का राठौर को नोटिस

Wed, 08 May 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 May 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
rajni patil notice to kuldeep rathore in removing Sukhu from star campaigner list

 कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्षों सुखविंद्र सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, विद्या स्टोक्स, कुलदीप कुमार को स्टार प्रचारक सूची से बाहर करने पर हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


पाटिल ने पांच दिन के भीतर जवाब मांगा है। 30 अप्रैल को भेजे नोटिस की कॉपी अमर उजाला के हाथ लगी है।  नोटिस में पाटिल ने लिखा है कि पूर्व प्रदेशाध्यक्षों को लग रहा है कि इन्हें स्टार प्रचारक लिस्ट से जानबूझकर हटाया है।
विज्ञापन


पाटिल के अनुसार जब हमने लिस्ट फाइनल की, तब इन नेताओं के नाम थे। फाइनल लिस्ट आपने अपने लेटर हेड पर मुझे बिना दिखाए और बिना मेरी अप्रूवल लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संबंधित विभाग को भेजी है, यह गंभीर मसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर बातचीत के दौरान पाटिल ने भी माना है कि स्टार प्रचारक लिस्ट से पांचों पूर्व प्रदेशाध्यक्षों के नाम हटाने पर राठौर से जवाब मांगा है। यह पार्टी का आंतरिक मामला है, इसमें कोई विवाद नहीं है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाटिल से जवाब मांगा था।


इसके बाद उन्होंने राठौर को नोटिस जारी किया। स्टार प्रचारक कमेटी के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह हैं। इस सूची में 40 में से 17 नाम हिमाचली नेताओं के हैं और 17 में से भी 10 नेता शिमला संसदीय क्षेत्र से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed