फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rajma of expiry date distributed to the children of Anganwadi centers in chamba himachal

स्वास्थ्य से खिलवाड़: आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को बांट दिया एक्सपायरी डेट का राजमा

Sat, 04 Dec 2021 10:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Dec 2021 10:51 AM IST
सार

कई आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को नौ माह पहले एक्सपायर हो चुके राजमा के बंद पैकेट बांट दिए गए। पैकेट पर एक्सपायरी डेट होने के बावजूद राजमा बांटने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन
Rajma of expiry date distributed to the children of Anganwadi centers in chamba himachal
नौनिहालों को बांट दिए एक्सपायरी डेट के राजमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। कई आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को नौ माह पहले एक्सपायर हो चुके राजमा के बंद पैकेट बांट दिए गए। पैकेट पर एक्सपायरी डेट होने के बावजूद राजमा बांटने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि किसके निर्देशों पर एक्सपायर हो गए राजमा के पैकेट बांट दिए गए। अफसरों ने भी इस बात से पल्ला झाड़ लिया है और जांच का तर्क दिया है। 

विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र पांगी में अक्तूबर से लेकर अक्तूबर माह तक आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरित किया जाता है। पोषाहार के रूप में नौनिहालों को दलिया, राजमा, चावल, चने, चीनी, दूध, बिस्कुट दिए जाते हैं। इसी कड़ी में पांगी के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार का वितरण तिया गया। इसमें राजमा भी दिए गए। जब अभिभावकों ने पैकेट देखा तो पता चला कि राजमा नौ माह पहले एक्सपायर हो चुके हैं।
विज्ञापन


पैकेट पर पैकिंग की तिथि अगस्त 2020 लिखी है। पैकिंग के छह माह बाद तक ही यह खाने लायक हैं। हैरत है कि राजमा का वितरण दिसंबर 2021 में किया गया। विभागीय कार्यप्रणाली पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। कबायली क्षेत्र पांगी में करीब 200 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। अभिभावकों ने नाम न बताने की शर्त पर आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए जाने वाले न्यूट्रीशियन की जांच कर कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय आयुक्त पांगी बलवान चंद ने बताया कि उनके पास इस बारे कोई शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नौनिहालों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि अभी तक मामले की शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो जांच की जाएगी और कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed