Himachal BJP: राजकुमार चाहर बोले- हिमाचल में प्रचंड बहुमत से फिर सत्ता में आएगी भाजपा
प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएगी। इस बार पहले की अपेक्षा भाजपा अधिक सीटें जीतेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएगी। इस बार पहले की अपेक्षा भाजपा अधिक सीटें जीतेगी। यह बात उत्तर प्रदेश से सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने रविवार को घालूवाल में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इससे पहले उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने और देश हित को लेकर लगातार कार्य कर रही है। चाहर ने कहा कि कांग्रेस केवल हंसी का पात्र बनकर रह गई है। कांग्रेेस के कई बड़े नेता पार्टी से किनारा कर रहे हैं। कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने का प्रदेश में कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। आज पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाकर पछता रहे हैं।
अगर पंजाब में आज चुनाव हो जाएं तो आप पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा में सभी अपने उद्योगपति मित्रों की ताजपोशी करवाई है। अन्ना हजारे के आंदोलन से निकली इस पार्टी के साथ आज खुद अन्ना हजारे ही विरोध करते हैं। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विस चुनावों में पार्टी के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया गया। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह बैंस, परिवेश कुमार, जिला अध्यक्ष धमेंद्र राणा, जरिला सचिव नवी ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिवाज बदलने में अहम रहेगी महिला शक्ति की भूमिका : रश्मि
प्रदेश में रिवाज बदलने में महिला शक्ति की अहम भूमिका होगी और भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से फिर से सत्ता में आएगी। महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने शिमला में कहा कि प्रदेश की सरकार ने 154 योजनाएं बनाई हैं, इनके माध्यम से हर वर्ग का कल्याण किया जा रहा है। महिलाओं की भूमिका को केंद्र में रखते हुए योजनाओं का निर्माण किया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए योजनाएं बनाई हैं। अब महिलाओं का काम है कि भाजपा की सरकार को फिर सत्ता में लाए। हर क्षेत्र में बेहतरीन काम प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। भाजपा नेता विजय ज्योति सेन और गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा ने सरकार की योजनाओं की सराहना की। मंडल भाजपा के महिला मोर्चा सम्मेलन में 51 महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।