फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rajkant again disrupted Shimla-Dharamshala highway near Mangrot

Bilaspur News: शिमला-धर्मशाला हाईवे को मंगरोट के पास राजनकांत ने फिर किया बाधित

Wed, 17 Jan 2024 01:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 01:09 PM IST
सार

राजनकांत का कहना है कि जब तक उन्हें भूमि नहीं मिलती है, तब तक वह सड़क बाधित रखेंगे। उन्होंने कहा कि हर बार प्रशासन से केवल उन्हें आश्वासन ही मिले है। 

विज्ञापन
Rajkant again disrupted Shimla-Dharamshala highway near Mangrot
हाईवे को मंगरोट के पास राजनकांत ने फिर किया बाधित - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला-धर्मशाला हाईवे को मंगरोट के पास दूसरे दिन भी एक तरफ से बाधित किया गया है। सड़क की भूमि पर दावा करने वाले राजनकांत ने बुधवार को सड़क पर पत्थर रखे। राजनकांत का कहना है कि जब तक उन्हें भूमि नहीं मिलती है, तब तक वह सड़क बाधित रखेंगे। उन्होंने कहा कि हर बार प्रशासन से केवल उन्हें आश्वासन ही मिले है। मंगलवार को भी सुबह से राजनकांत में सड़क को बाधित किया। इसके बाद उसकी मां को प्रशासन ने वार्ता के लिए बुलाया था।

विज्ञापन


इसके बावजूद एक बार फिर बुधवार सुबह से राजनकांत ने सड़क को फिर से बाधित कर दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।    राजनकांत का कहना है निशानदेही में हाईवे की आठ बिस्वा भूमि उसकी माता के नाम निकली है। इसका उसे आज तक मुआवजा नहीं मिला है। उसने बताया कि प्रशासन ने उसे भूमि वापस करने को कहा था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर राजनकांत को 133 का नोटिस जारी हुआ है और मामला एसडीएम न्यायालय में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed