{"_id":"65a7841139dd46e4170c3e2d","slug":"rajkant-again-disrupted-shimla-dharamshala-highway-near-mangrot-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिमला-धर्मशाला हाईवे को मंगरोट के पास राजनकांत ने फिर किया बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिमला-धर्मशाला हाईवे को मंगरोट के पास राजनकांत ने फिर किया बाधित
Wed, 17 Jan 2024 01:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:09 PM IST
सार
राजनकांत का कहना है कि जब तक उन्हें भूमि नहीं मिलती है, तब तक वह सड़क बाधित रखेंगे। उन्होंने कहा कि हर बार प्रशासन से केवल उन्हें आश्वासन ही मिले है।
विज्ञापन
हाईवे को मंगरोट के पास राजनकांत ने फिर किया बाधित
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिमला-धर्मशाला हाईवे को मंगरोट के पास दूसरे दिन भी एक तरफ से बाधित किया गया है। सड़क की भूमि पर दावा करने वाले राजनकांत ने बुधवार को सड़क पर पत्थर रखे। राजनकांत का कहना है कि जब तक उन्हें भूमि नहीं मिलती है, तब तक वह सड़क बाधित रखेंगे। उन्होंने कहा कि हर बार प्रशासन से केवल उन्हें आश्वासन ही मिले है। मंगलवार को भी सुबह से राजनकांत में सड़क को बाधित किया। इसके बाद उसकी मां को प्रशासन ने वार्ता के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद एक बार फिर बुधवार सुबह से राजनकांत ने सड़क को फिर से बाधित कर दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजनकांत का कहना है निशानदेही में हाईवे की आठ बिस्वा भूमि उसकी माता के नाम निकली है। इसका उसे आज तक मुआवजा नहीं मिला है। उसने बताया कि प्रशासन ने उसे भूमि वापस करने को कहा था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर राजनकांत को 133 का नोटिस जारी हुआ है और मामला एसडीएम न्यायालय में है।
विज्ञापन