फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajiv Thali Yojna: 25 rupee diet and water bottle in 5 rupees at bus stands of himachal pradesh

इन बस अड्डों पर 25 रुपये में मिलेगा खाना, 5 रुपये में पानी की बोतल

Thu, 16 Feb 2017 02:34 PM IST
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Thali Yojna: 25 rupee diet and water bottle in 5 rupees at bus stands of himachal pradesh

अब यात्रियों को बस अड्डों में ही सस्ता खाना मिलेगा। राजीव थाली योजना में मुसाफिरों को 25 रुपये में खाना और महज पांच रुपये में पानी की बोतल दी जाएगी। ढाबों में यात्रियों से खाने के मनमाने दाम वसूलने की मिल रही शिकायतों के चलते प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


राजीव थाली योजना एचआरटीसी प्रबंधन ने पालमपुर, धर्मशाला, मंडी और ऊना बस अड्डों से शुरू की है। यहां यात्रियों को 25 रुपये में खाना दिया जा रहा है। इसमें दो रोटी, एक कटोरी दाल, सब्जी और एक कटोरी चावल शामिल हैं। खाना दोपहर और रात के समय यात्रियों को मिलेगा। इतना ही नहीं, यात्रियों को पांच रुपये में पानी की बोतल भी मिलेगी।
विज्ञापन


योजना निगम प्रबंधन ने ढाबों पर यात्रियों से खाने के मनमाने वसूले जा रहे दामों के चलते शुरू किया है। बाकायदा, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और ऊना बस अड्डों पर राजीव थाली योजना शुरू कर दी गई है। जल्द ही शेष नौ जिलों में भी योजना को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर राजीव थाली योजना सफल रहती है तो प्रबंधन जल्द वोल्वो बसों के यात्रियों के लिए भी बस अड्डों पर खाना की योजना शुरू करेगा। यह राजीव थाली योजना से महंगा होगा। उधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि चार बस अड्डों पर योजना को शुरू किया गया है। जल्द नौ अन्य जिलों में भी योजना को लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed