फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajiv Bindal said- there will be protest against the two-year tenure of the government, there will be public o

HP Politics: बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार के दो साल का होगा विरोध, प्रदेशभर में जन आक्रोश आंदोलन चलेंगे

Sat, 07 Dec 2024 11:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 11:30 AM IST
सार

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस सरकार के दो साल के काले कार्यकाल के विरोध भाजपा ने जन आक्रोश आंदोलन रखे हैं और जनता सड़कों पर उतर रही है। 

विज्ञापन
Rajiv Bindal said- there will be protest against the two-year tenure of the government, there will be public o
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस सरकार के दो साल के काले कार्यकाल के विरोध भाजपा ने जन आक्रोश आंदोलन रखे हैं और जनता सड़कों पर उतर रही है। बिंदल ने कहा कि जन आक्रोश  के नाम से ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण बौखलाहट में तरह-तरह की बयानबाजी पर उतर गए हैं। दो साल में किया कुछ नहीं जनता त्रस्त है, सरकार मस्त है और मित्रों की सेवा में मस्त है। मित्रों के लिए खजाना भरपूर है जनता के लिए खजाना खाली है। सुक्खू सरकार ने दो साल केवल और केवल भाजपा को गाली देकर बिताए और अब जो दो साल के बाद का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन



हिमाचल की जनता सब कुछ देख रही है, जिनके लिए गारंटी है उनके पास तो कुछ भी नहीं पहुंचा है, केवल आप अखबारों के माध्यम से और पब्लिसिटी करके जनता को गुमराह नहीं कर सकते। बिंदल ने कहा कि आप एक बार धोखे से सत्ता में आ तो गए, प्रदेश की महिलाओं को धोखा दिया, बेरोजगार युवकों को धोखा दिया।  बिंदल ने कहा कि 7, 8, 9 और 10 चार दिन तक पूरे हिमाचल के अंदर जन आक्रोश आंदोलन होगा और इसी प्रकार 18 तारीख को धर्मशाला में जन आक्रोश आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed