फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajesh Dharmani said Short list of names of five possible candidates for Congress ticket in Barsar

Himachal: राजेश धर्माणी बोले- बड़सर में कांग्रेस टिकट के लिए संभावित पांच प्रत्याशियों के नाम शॉर्ट लिस्ट

Tue, 23 Apr 2024 02:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 23 Apr 2024 02:51 PM IST
सार

बड़सर कांग्रेस के प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बड़सर के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए पांच संभावित उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के 18 लोगों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
Rajesh Dharmani said Short list of names of five possible candidates for Congress ticket in Barsar
कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र बड़सर के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए पांच संभावित उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। दो दफा विधानसभा क्षेत्र में सर्वे हो गया है अब शॉर्ट लिस्ट नेताओं के नाम पर एक बार फिर से सर्वे होगा। सर्वे में जो नेता मजबूत पाया जाएगा उसको पार्टी हाई कमान टिकट देगी। बड़सर कांग्रेस के प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने नादौन के सेरा में पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बातें कही। वह यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से विश्राम गृह में सेरा  में मिलने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन


18 लोगों ने किया था आवेदन
इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के बारे में चर्चा की है। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के 18 लोगों ने आवेदन किया था। जिनमें से पार्टी द्वारा 5 लोगों का नाम चयनित किया गया है। अब इन 5 नामों पर सर्वेक्षण पार्टी द्वारा करवाया जा रहा है। इसके बाद जल्दी ही अगले सप्ताह तक प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।कांग्रेस पार्टी में बड़सर में भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि पार्टी में सभी का स्वागत है । लेकिन बिना किसी शर्त के आए तो अच्छा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जयराम ठाकुर पर बरसे राजेश धर्माणी
कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त है, लेकिन पूर्व सरकार के समय में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी थी। उन्होंने कहा कि पालमपुर में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है और कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

'इंद्रदत्त लखनपाल ने किया बड़सर की जनता के साथ धोखा'
कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि बड़सर के पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लखनपाल को पार्टी सहित सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा गया था, लेकिन अपनी महत्वाकांक्षा के चलते उन्होंने बड़सर की जनता के साथ धोखा किया है। आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा इंद्रदत्त लखनपाल को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed