HP Politics: राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस नेता हमास का साथ देने की कर रहे बात, यह अत्यंत दुखद
बिंदल ने कहा कि इजरायल के बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते हुए उनकी जान ले ली। इजराइल ने मात्र हमास के खिलाफ एक लड़ाई लड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि आश्चर्यजनक यह है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ऐसी घड़ी में हमास का साथ देने की बात कर रहे हैं। यह कांग्रेस और उनके अन्य संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस इस प्रकार का बौद्धिक प्रारूप है। वह इस तरह उनके सामने आया है और यह अत्यंत दुखद है। बिंदल ने कहा कि इजरायल के बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते हुए उनकी जान ले ली। इजराइल ने मात्र हमास के खिलाफ एक लड़ाई लड़ी।
बिंदल ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर शून्यता के दौर पर जाती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर हिमाचल आए हैं और उन्होंने कसौली के एक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने निंदा की कि भारतीय सेना को पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण कांग्रेस के नेताओं के ऊपर देशभक्ति को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। वे साफ कहना चाहेंगे कि कांग्रेस की मानसिकता केवल वोट बटोरने की राजनीति की तरफ इशारा करती है।
जिला परिषद कर्मियों को लेकर सरकार का रवैया हिटलरशाही : बलवीर वर्मा
भाजपा प्रवक्ता बलबीर वर्मा ने कहा कि जिला परिषद कैडर कर्मचारी लगातार हड़ताल पर हैं। सरकार इन कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम पर लौटाना चाहती है। उन्होेंने कहा कि जिला परिषद काडर के 4700 कर्मचारी लगातार पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उसी तर्ज पर वेतन और रेगुलर आधार पर नियुक्ति की भी मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार हड़ताल पर गए कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लेने का फरमान जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के खिलाफ सरकार का हिटलर जैसा रवैया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को एक महीने से ऊपर का समय हो गया है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया है।