फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajeev Bindal lashed out at Congress while addressing the public meeting in Mandi

Rajeev Bindal: 'पाकिस्तान के एटम बम का खौफ दिखाने वाले विपक्षी नेताओं को पीएम ने भी देश में ललकारा है'

Tue, 14 May 2024 02:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 May 2024 02:40 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडी में कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। बिंदल ने कहा कि पाकिस्तान के एटम बम का खौफ दिखाने वाले विपक्षी नेताओं को पीएम ने भी देश में ललकारा है और आज जीत भी ललकार रहे हैं।

विज्ञापन
Rajeev Bindal lashed out at Congress while addressing the public meeting in Mandi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडी में कंगना रनौत की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे। आजकल कांग्रेस के नेता पूरे देश में पाकिस्तान-पाकिस्तान कर रहे हैं ऐसा लगता है कि देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पाकिस्तान के एटम बम का खौफ दिखाने वाले विपक्षी नेताओं को पीएम ने भी देश में ललकारा है और आज जीत भी ललकार रहे हैं। पीएम मोदी ने हमेशा आतंकियों को दिया है मुंह तोड़ जवाब दिया है और आने वाले समय में भी देते रहेंगे। 

विज्ञापन


'हम पहना देंगे पाकिस्तान को चूड़ियां'
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हमने पाकिस्तान समर्थित बयान के लिए जमकर हमला बोलना है। इंडी नेता कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे भाई, नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे। पाकिस्तान को आटा चाहिए, बिजली चाहिए। हमें क्या पता उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं।  बिंदल ने कहा कि देश कांग्रेस नेतृत्व वाली अस्थिर व कमजोर सरकार नहीं चाहता। देश का प्रधानमंत्री डरपोक नहीं चाहिए, देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा एक सशक्त नेतृत्व चाहिए जो निर्णय भी ले सकता है और उसे निर्णय को धरातल तक ले जा भी सकता है। गठबंधन के ये लोग इतने डरे हैं कि इन्हें सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है।
विज्ञापन


डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने पिछले सोमवार को कहा था कि पाकिस्तान के पास भी एटम बम है और उसने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का भी शुक्रवार को एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है, वर्ना पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल इन बम का इस्तेमाल कर सकता है क्या। कांग्रेस पार्टी को देश में अपनी हर साफ दिखाई दे रही है और उनको पता चल गया है कि देश के प्रधानमंत्री एक बार फिर नरेंद्र मोदी बनने वाले हैं ऐसे में इस प्रकार की तथ्यहीन बयानबाजी इंडी गठबंधन और कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed