फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajeev Bindal: BJP will work till booth level through IT and social media

Rajeev Bindal: भाजपा आईटी और सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर तक करेगी काम

Fri, 15 Sep 2023 09:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Sep 2023 09:19 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि आईटी के माध्यम से सभी मंडलों और बूथों तक सारे कार्यक्रम को सरल और नमो एप पर अपलोड करने की दिशा में हमारा आईटी सेल सक्रिय भूमिका निभाए। 

विज्ञापन
Rajeev Bindal: BJP will work till booth level through IT and social media
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आईटी और सोशल मीडिया सेल में नवनिर्मित कार्यालय का दौरा किया और विभागों की संबंधित टीम के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आईटी के माध्यम से सभी मंडलों और बूथों तक सारे कार्यक्रम को सरल और नमो एप पर अपलोड करने की दिशा में हमारा आईटी सेल सक्रिय भूमिका निभाए। आईटी सेल सोशल मीडिया के कार्यकर्ता से वार्ता करते हुए हर विषय को प्रभावशाली तरीके से बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आज का युग आईटी और सोशल मीडिया का है और इसमें यह दोनों विभाग पूरी ताकत से काम करेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला दिवाला : अत्री
 प्रदेश भाजपा के सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल गया है। आज आलम ऐसा हो गया है कि असामाजिक तत्व बेखौफ होकर दिनदिहाड़े आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृहजिले के भोरंज इलाके में महिला से हुई बदसलूकी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आखिर सुक्खू सरकार में यह सब क्या चल रहा है। एक महिला को दिनदिहाड़े अमानवीय असंवेदनशील व्यवहार कर बेइज्जत किया जा रहा है। क्या देवभूमि में इस तरह से अब महिलाओं का सम्मान होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और सरकार के अनुरोध करती है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए। अन्यथा महिलाओं में हो रहे ऐसे अत्याचार के खिलाफ भाजपा सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। भाजपा प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अब तक के 9 माह के कार्यकाल में लॉ एंड आर्डर की जो स्थिति बनी है ऐसी प्रदेश में पहले कभी नहीं देखी। चंबा में युवक की निर्मम हत्या, बद्दी-बरोटीवाला में दिनदिहाड़े गोलियां चल रही हैं। ऊना हो, कांगड़ा हो, चंबा हो, सिरमौर या प्रदेश का कोई भी जिला हो, आपराधिक वारदातों से अछूता नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेब आयत शुल्क पर बगवानों को गुमराह कर रही कांग्रेस : चेतन बरागटा

 हिमाचल आगमन पर प्रियंका गांधी सेब पर हिमाचल की जनता को गुमराह कर रही हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि हिमाचल की जनता को चुनाव के समय दी झूठी गारंटियों का जवाब देने से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव सचिव सहित हिमाचल कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सेब पर राजनीति कर रही है, उन्हें बता देना चाहता हूं कि 2001 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इंपोर्ट ड्यूटी 30 से 50 फीसदी की थी।

इसके बावजूद 2011 में कांग्रेस सरकार ने डब्ल्यूटीओ में साइन किया था कि इंपोर्ट ड्यूटी 50 फीसदी से ऊपर नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि 2017 में जो सेब चीन से आता था, उसको मोदी सरकार ने बैन कर दिया। चेतन ने कांग्रेस सरकार को चेताया कि सेब व्यवसाय से प्रदेश कि आर्थिकी जुड़ी होने के कारण प्रदेश में एक भावनात्मक स्थान रखता है इसलिए कांग्रेस अपनी राजनीतिक मंशा पूरी करने की खातिर लोगों के साथ इस प्रकार का भद्दा मजाक न करे। अन्यथा आने वाले समय में इसके भयंकर परिणाम कांग्रेस को भुगतने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed