{"_id":"64b805fdaf0ad1d7fc0b2117","slug":"rajeev-bhardwaj-becomes-judicial-member-of-national-law-company-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारद्वाज बने नेशनल लॉ कंपनी के न्यायिक सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारद्वाज बने नेशनल लॉ कंपनी के न्यायिक सदस्य
Wed, 19 Jul 2023 09:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Jul 2023 09:20 PM IST
सार
प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारद्वाज नेशनल लॉ कंपनी के न्यायिक सदस्य बने हैं। उन्होंने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिला और सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त राजीव भारद्वाज हिमाचल सरकार में प्रधान सचिव विधि भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारद्वाज नेशनल लॉ कंपनी के न्यायिक सदस्य बने हैं। उन्होंने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिला और सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त राजीव भारद्वाज हिमाचल सरकार में प्रधान सचिव विधि भी रह चुके हैं। राजीव भारद्वाज का जन्म 26 जनवरी 1963 को हुआ।
विज्ञापन
प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वर्ष 1986 में विधि की डिग्री प्राप्त की। 5 दिसंबर 1988 को ये हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में शामिल हुए। राज्य सरकार में सचिव विधि के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद उन्हें 1 सितंबर 2015 को इन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया। 12 अप्रैल 2016 को इन्हें हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर तैनात किया गया। इसके बाद वह सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन