{"_id":"610025ce8ebc3e5881656048","slug":"rajeev-bhardwaj-appointed-principal-secretary-law-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव भारद्वाज बने विधि विभाग के नए प्रधान सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव भारद्वाज बने विधि विभाग के नए प्रधान सचिव
Tue, 27 Jul 2021 09:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:01 PM IST
सार
पूर्व प्रधान सचिव विधि यशवंत सिंह चोगल के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। इस पद पर नियुक्ति करने के लिए सरकार को समय लग गया।
विज्ञापन
प्रधान सचिव राजीव भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने लंबे समय से खाली चल रहे प्रधान सचिव विधि के पद पर शिमला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे राजीव भारद्वाज की नियुक्ति कर दी है। इससे पूर्व वह हिमाचल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी। खास बात यह है कि इससे पहले मंगलवार को दिन में सरकार ने विधि सचिव के न होने की वजह अटक रहे कामकाज को सुचारु करने के उद्देश्य से अतिरिक्त सचिव विधि सपना पांडे को विधि सचिव के पद से जुड़े दैनिक कामकाज को देखने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान सचिव विधि यशवंत सिंह चोगल के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। इस पद पर नियुक्ति करने के लिए सरकार को समय लग गया। इसकी वजह से कई मामले विधि विभाग के पास लंबित पड़े हुए थे। अब प्रधान सचिव विधि की तैनाती के बाद कई लंबित मामलों को निपटारा होगा।
विज्ञापन