{"_id":"6540948f017d69c6f805eb65","slug":"rajasthan-cm-ashok-gehlot-reached-aiims-to-inquire-about-the-well-being-of-cm-sukhu-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सीएम सुक्खू का कुशलक्षेम पूछने एम्स पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सीएम सुक्खू का कुशलक्षेम पूछने एम्स पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Tue, 31 Oct 2023 11:17 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:17 AM IST
सार
गहलोत ने सुखविंद्र सुक्खू सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री अभी आईसीयू में हैं, स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है।
विज्ञापन
एम सुक्खू का कुशलक्षेम पूछने एम्स पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कुशलक्षेम पूछने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को एम्स पहुंचे। उन्होंने यहां उपचाराधीन सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जाना। गहलोत ने सुखविंद्र सुक्खू सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री अभी आईसीयू में हैं, स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। सीएम से मिलने की किसी को इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सभी टेस्ट सामान्य आए हैं। उन्हें गुरुवार तक एम्स नई दिल्ली से छुट्टी मिल सकती है। सोमवार को सीएम का अल्ट्रासाउंड टेस्ट भी सामान्य आया है। चिकित्सकों ने दो-तीन दिन उन्हें निगरानी में रहने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री के पैंक्रियाज से संबंधित रिपोर्ट भी अब सामान्य हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद पहले आईजीएमसी शिमला में दो दिन भर्ती रहे। उसके बाद वह चिकित्सकों की राय लेने के लिए एम्स गए। वहां उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन