{"_id":"572e07974f1c1bfc765ccf93","slug":"rajan-sushant-hits-out-at-congress-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'समय से पहले चुनाव करवाने की रजी जा रही साजिश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'समय से पहले चुनाव करवाने की रजी जा रही साजिश'
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 07 May 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
ऊना में आम आदमी पार्टी की बैठक करते डॉ. राजन सुशांत।
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ. राजन सुशांत ने कहा कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस विस चुनाव को समय से पहले करवाने की साजिश रच रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां प्रदेश में विधानसभा के चुनाव नवंबर 2016 में करवाने के पक्ष में हैं। पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने की रिपोर्ट आने से हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस बौखला गई हैं।
विज्ञापन
सुशांत ने ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार बनने से पूर्व कांग्रेस किसानों के ट्रैक्टरों के टैक्स माफ करने के वायदे करती थी, लेकिन सत्ता संभाले साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी सरकार को किसानों की इस मांग का कभी ख्याल तक नहीं आया।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन में ट्रैक्टरों का टैक्स माफ नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हिमाचल सरकार को पंजाब पैटर्न को सूबे में लागू करना चाहिए। सुशांत ने कहा कि 17 मई को मंडी जिला के सुंदरनगर में आम आदमी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश से 4 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। जबकि ऊना जिले से भी 300 कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन