फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall prediction for himachal from 17 to 19 october

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, तीन दिन बरसेंगे बादल

Tue, 16 Oct 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 Oct 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
rainfall prediction for himachal from 17 to 19 october

हिमाचल में भले ही मानसून विदा हो गया हो, लेकिन अक्तूबर माह में बारिश और बर्फबारी का दौर बीच-बीच में जारी है। अब बुधवार से फिर मौसम करवट ले रहा है। 17 से 19 अक्तूबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 17 और 18 अक्तूबर, जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति के कई इलाकों में 17 से 19 अक्तूबर तक बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

rainfall prediction for himachal from 17 to 19 october

20 अक्तूबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलने से शहर में मौसम ठंडा हो गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, कांगड़ा में 29.8, सुंदरनगर में 29.3, बिलासपुर में 28.2, हमीरपुर में 28.1, भुंतर में 26.6, चंबा में 26.4, नाहन में 26.3, सोलन में 25.5, धर्मशाला में 23.2, शिमला में 21.6, कल्पा में 18.4, डलहौजी में 15.4 और केलांग में 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, कल्पा में 3.0, मनाली में 4.4, सोलन में 7.6, सुंदरनगर-भुंतर में 7.8, धर्मशाला में 11.8 और शिमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed