{"_id":"69bd31c7b6647d1af10ec0f1","slug":"rainfall-in-the-capital-for-the-last-24-hours-has-affected-normal-life-shimla-news-c-19-sml1002-693355-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में 24 घंटे से हो रही \nबारिश से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
बाजारों में घटी रौनक, कुफरी और नारकंडा में हिमपात छाते और रेन कोट बेचने वालों का कारोबार बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऊपरी शिमला के कुफरी और नारकंडा जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी भी शुरू हो गई है।
मौसम में आए बदलाव से छात्र-छात्राओं को स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय पहुंचने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सरकारी और निजी संस्थानों में बीते सप्ताह धूप खिलने के बाद उठा लिए हीटर फिर से निकाल लिए हैं। बारिश के साथ बढ़ी ठंड से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। बारिश के कारण राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला के लिए राजधानी से बस सेवाएं नियमित रूप से जारी रही कहीं से भी बारिश या बर्फबारी से सड़कों के बंद होने की सूचना नहीं है। बारिश के लगातार जारी इस क्रम से शहर के अलग-अलग स्थानों में छाते, रेन कोट आदि बेचने वालों का कारोबार बढ़ गया है।
शहर के मालरोड और लोअर बाजार के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर बारिश का असर देखने को मिला। बाजारों में बहुत कम लोग खरीददारी के लिए निकल रहे हैं। शिमला घूमने आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों और विदेशी सैलानियों की संख्या भी बिना रुके हो रही बारिश से कम हुई है। रिज और मालरोड पर शुक्रवार को बहुत कम संख्या में पर्यटक नजर आए। इस कारण घोड़ा मालिकों और प्रेम संचालकों का काम ठप पड़ गया है।