{"_id":"fc5e4201ba2395062fba77462e97e130","slug":"rainfall-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, ओलावृष्टि से हिमाचल में ठंड की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, ओलावृष्टि से हिमाचल में ठंड की दस्तक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 29 Sep 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बारिश और ओलावृष्टि होने के साथ ही यहां ठंड के मौसम ने भी दस्तक दे दी है। रविवार को राजधानी शिमला सहित विभिन्न इलाकों में जोरदार बारिश हुई। ऊना जिले में बारिश और अंधड़ ने खूब कहर बरपाया।
विज्ञापन
ऊना-हमीरपुर सुपर हाईवे पर गाड़ियां पलट गईं। लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, हमीरपुर जिले में भी कई जगह ओले गिरे। मक्की की फसल खेतों में ही भीग गई।
विज्ञापन
दोपहर बाद शिमला में बारिश और हल्की ओलावृष्टि हुई। 8.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और ओलावृष्टि के कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ। राजधानी का न्यूनतम तापमान गिरकर 14.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग इसे सामान्य मान रहा है।
विज्ञापन
रविवार को सबसे अधिक 46.6 एमएम बारिश धर्मशाला में हुई। कांगड़ा और सुंदरनगर में भी हल्की बारिश हुई। आने वाले तीन दिन तक प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।
सोमवार को मैदानी, मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी। 2 अक्तूबर के बाद फिर से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि बारिश से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहा है।