हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 नवंबर से दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।
24 नवंबर तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बर्फबारी होने से केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय शीतलहर चलना शुरू हो गई है।
रविवार रात को मनाली में न्यूनतम तापमान 1.2, कल्पा में 3.4, भुंतर में 3.8, सोलन में 6.2, चंबा-सुंदरनगर में 6.7, मंडी में 8.6 और शिमला में 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उधर, सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.5, हमीरपुर में 26.6, सुंदरनगर में 25.8, चंबा-कांगड़ा में 24.6, सोलन में 24.5, भुंतर में 24.4, नाहन में 22.2, शिमला में 19.9, धर्मशाला में 18.8, कल्पा में 15.7, डलहौजी में 12.3 और केलांग में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।