{"_id":"5d5c25b08ebc3e6c492db4a5","slug":"rain-shimla-news-sml3045615168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बंद होने से नेरवा में फंसी 554 स्कूली छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बंद होने से नेरवा में फंसी 554 स्कूली छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शिमला और नेरवा के बीच सड़क यातायात ठप होने से टूर्नामेंट के लिए नेरवा गईं 554 छात्राएं फंस गईं हैं। 17 अगस्त से नेरवा में अंडर-19 स्कूल टूर्नामेंट शुरू हुए थे। बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद चौपाल और नेरवा का राजधानी शिमला से संपर्क कट गया। इस कारण छात्राएं नेरवा से वापस नहीं लौट पाई हैं।
चौपाल में सड़कें बंद होने के कारण अब अभिभावकों को अपनी बच्चियों की चिंता सता रही है। शिमला के पोर्टमोर और लक्कड़ बाजार स्कूल की छात्राएं भी नेरवा में फंसी हुई हैं। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि बुधवार को इन छात्राओं को रेस्क्यू कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से बरसात के मौसम में अंडर-19 गर्ल्स स्कूल टूर्नामेंट नेरवा स्कूल में 17 अगस्त से शुरू हुए थे। इस बीच बारिश होने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं। दूर दराज क्षेत्र होने के कारण अभी तक चौपाल और नेरवा के बीच सड़क संपर्क शुरू नहीं हो पाया है। जिले के सभी बड़े स्कूलों की छात्राएं टूर्नामेंट के लिए नेरवा गईं हैं। मूसलाधार बारिश के कारण नेरवा में बिजली और पानी की सप्लाई बाधित होने के कारण छात्राओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण टूर्नामेंट में भी व्यवधान पड़ता रहा।
खाने पीने का कर दिया है इंतजाम
एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने कहा कि छात्राओं के खाने पीने के लिए मेस की व्यवस्था कर दी गई है। रात को ठहरने के लिए स्कूल और पंचायत घर में इंतजाम किया है। मंगलवार सुबह पानी की सप्लाई और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
आज सुबह नौ बजे रेस्क्यू की जाएंगी छात्राएं : डीसी
डीसी अमित कश्यप ने कहा कि बुधवार सुबह नौ बजे छात्राओं को नेरवा से निकाल दिया जाएगा। एडीसी शिमला, एसडीएम चौपाल और डीएसपी चौपाल को मौके पर भेज दिया है। एचआरटीसी की 10 बसों और ट्रैक्सों को चौपाल भेजा है। चौपाल और नेरवा के बीच तीन जगह सड़कें बंद थीं जो दो जगह पर खोल दी गईं हैं।