फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rain

शहर के रिज मैदान के बाद अब पद्मदेव परिसर पर छाया संकट

Tue, 20 Aug 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rain
रिज मैदान पर स्थित पद्मदेव कांप्लैक्स में पड़ी दरारों के कारण उखड़ी टाइलें।
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान के बाद अब पद्मदेव परिसर पर धंसने का खतरा मंडराने लगा है। भारी बारिश से परिसर के ग्राउंड फ्लोर में जमीन धंस गई है। एक बड़ी दरार के कारण सीढ़ियां टूट गई हैं।
विज्ञापन

धंसते रिज से चंद कदम दूर स्थित नगर निगम के इस पद्मदेव परिसर में बिजली बोर्ड, एमसी के दफ्तर के अलावा अस्पताल, दर्जनों दुकानें और प्रेस क्लब भी चल रहे हैं। जमीन धंसने से बिजली बोर्ड के दफ्तर के पास खतरनाक दरार पड़ गई है। नगर निगम ने इसी साल यहां टाइलें लगाई थीं जो दरार पड़ने से टूट गईं हैं। हालत यह है कि नगर निगम की संपदा शाखा और एपी शाखा की तरफ जाने वाले सीढ़ियां परिसर से टूटकर अलग हो गईं हैं। धंसती जमीन से कर्मचारियों को भी डर सता रहा है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सिंकिंग जोन का यह हिस्सा यदि धंसता है तो निचली ओर स्थित तिब्बती मार्केट पर संकट आ जाएगा।
विज्ञापन

उधर, रेलवे बोर्ड बिल्डिंग के समीप भूस्खलन होने से एक भवन को खतरा पैदा हो गया है। यदि और भूस्खलन होता है तो ऐतिहासिक रेलवे बिल्डिंग को खतरा पैदा हो सकता है। यहां पेड़ गिरने से रास्ता भी बंद है। वहीं, रिज मैदान पर मरम्मत के बावजूद दरारें खतरनाक हो गई हैं। धंसते रिज को बचाने के लिए लगाया डंगा खिसकने लगा है। नगर निगम ने सोमवार को इस जगह की मरम्मत करवाई थी लेकिन 24 घंटे में ही दरारें और खुल गईं। लक्कड़ बाजार सड़क पर बढ़ती दरारों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं लोअर बाजार टनल के तिब्बती मार्केट वाले हिस्से पर भी धंसाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन से तबाही जारी
खाली करवाए स्कूल-घर
रुल्दूभट्ठा में भूस्खलन से लोगों में दहशत
प्राइमरी स्कूल में शिफ्ट किए मिडल स्कूल के बच्चे, कैथू पहुंची एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रुल्दूभट्ठा में पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के कारण निचली ओर स्थित मिडल स्कूल खाली करवा दिया है। इंचार्ज किशोर ने बताया कि मिडल स्कूल के 13 बच्चों को साथ लगते प्राइमरी स्कूल में पढ़ाया जा रहा है। रविवार को भूस्खलन के कारण मिडल स्कूल पर मलबा गिरा था। पहाड़ी से अभी भी स्कूल पर मलबा खिसक रहा है।

लक्कड़ बाजार से ईदगाह, रुल्दूभट्ठा जाने वाली सड़क भी दरारों के बाद बंद हो गई हैं। पेयजल लाइन भी टूट गई है। पार्षद संजीव ठाकुर ने बताया कि रास्ते को बहाल करवाया जा रहा है। लेकिन लगातार भूस्खलन से खतरा बरकरार है। कैथू में भी देर रात दस बजे भूस्खलन के कारण गुरु निवास और रामप्रताप कॉटेज पर खतरा मंडरा गया। पार्षद सुनील धर ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इन भवनों में रह रहे छह परिवारों को साथ लगते शिवमंदिर हॉल में शिफ्ट कर दिया। गुरु निवास पर रविवार को दो पेड़ भी गिरे थे। देररात भूस्खलन के कारण एक पेड़ घर पर छत पर ढह गया। वहीं, रामप्रताप कॉटेज की नींव खाली होने से इस मकान पर खतरा पैदा हो गया है। मंगलवार को एसडीएम शहरी नीरज चांदला ने मौके का दौरा किया और खतरनाक पेड़ों को कटवा दिया। एसडीएम के अनुसार मौके पर एक ठेकेदार डंगा लगा रहा था जिसके अचानक ढहने के कारण यह हादसा हुआ। कहा कि निगम के अर्किटेक्ट प्लानर को तुरंत इसकी तकनीकी रिपोर्ट देने को कहा गया है ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed