फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rain in shimla

Shimla News: खलीनी में पेड़ गिरा, मलबे में दबी दो गाड़ियां, बीसीएस में घरों में घुसा पानी

Sun, 30 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
rain in shimla
राजधानी में रविवार शाम दो घंटे भारी बारिश से हुआ नुकसान, कई जगह सड़क पर बहने लगे नाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में रविवार देर शाम दो घंटे तक हुई भारी बारिश से शहर के कई स्थानों पर सड़कों और रास्तों का पानी लोगों के घरों में घुस गया। खलीनी में बिहार सड़क पर देवदार का पेड़ गिरने और भूस्खलन से सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियां मलबे में दब गईं। सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे।

पार्षद चमन प्रकाश के अनुसार भारी बारिश के कारण देवदार का एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के साथ मलबा भी सड़क पर आ गया जिससे दो कारों को नुकसान पहुंचा है। एक कार को मलबे से निकाल लिया गया है। पार्षद ने कहा कि पेड़ काटने के लिए वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। सड़क पर देर शाम तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। पार्षद ने बताया कि यह संकरी सड़क है और इस पर पार्किंग प्रतिबंधित है। बावजूद इसके कुछ लोगों ने यहां गाड़ियां खड़ी कर रखी थीं जो मलबे में दब गईं। उधर, पटयोग वार्ड के बीसीएस क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पार्षद आशा शर्मा ने बताया कि निजी स्कूल से पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो रही है। इसका पानी निचली ओर बने लोगों के घरों में घुस रहा है। इस बारे में नगर निगम को भी सूचित कर दिया गया है। तेज बारिश के चलते रविवार शाम 4:00 से 6:00 बजे तक शहर के कई इलाकों में पैदल आवाजाही भी बाधित हुई। रामबाजार में सड़क पर ही नाला बहने लगा। कार्टरोड पर भी कई जगह सड़क लबालब भर गई। लोअर बाजार में भी कई जगह बारिश का पानी दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed