हिमाचल में वर्ष 2011 के बाद बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। प्रदेश में 24 घंटे में 102.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। गत 14 अगस्त, 2011 में चौबीस घंटे में 74 एमएम बारिश हुई थी।
तस्वीरें: हिमाचल में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड, 24 घंटे में हुई इतने एमएम बारिश
राज्य भर में 24 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पहली जून से 18 अगस्त, 2019 तक प्रदेश में 530.7 एमएम बारिश हुई, जो कि सामान्य से 3 फीसदी कम है।
इन क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश
स्थान एमएम
नयनादेवी 360
झंडूता 268
बरठीं 240
रोहड़ू 230
नाहन 225
स्थान एमएम
ऊना 197
मैहरे 169
शिमला 153
पांवटा 147
गोहर 145
सुजानपुर-पच्छाद 144
सुंदरनगर 141
कसौली 133
भोरंज 132
हमीरपुर 130