{"_id":"4f15833ec7bf8bcec2cb5768181054ba","slug":"rain-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश्ा में एक सप्ताह तक होगी झमाझम बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश्ा में एक सप्ताह तक होगी झमाझम बारिश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jun 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक लगातार बारिशें होंगी। मौसम विभाग के अनुसार इससे प्रदेश में मौसम सुहावना होगा। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार और सोमवार सुबह को भी अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
खासतौर पर मैदानी इलाकों में बारिश से लोगों को पिछले लंबे समय से पड़ रही कड़ाके की गर्मी से राहत मिली है। बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
कंडाघाट में सबसे अधिक बारिश
राविवार और सोमवार सुबह प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश सोलन जिला के कंडाघाट में 45 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। मंडी के गोहर में 40, सुन्नी भज्जी 35, जुब्बड़हट्टी 34, मंडी 31, अर्की 31, धर्मपुर 30, बलदवाड़ा 28, राजगढ़ 27, गग्गल 25, धर्मपुर 24, चायल और सुंदरनगर में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार को ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। पूरा दिन भर आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
शिमला - 27.0, सुंदरनगर - 34.9, भुंतर - 35.8, कल्पा - 27.8, धर्मशाला - 32.4, ऊना - 40.2, नाहन - 32.6, सोलन - 31.5 रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने के आसार है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।