{"_id":"5dc1f7bf8ebc3e5b5d74864e","slug":"rain-hail-and-snowfall-alert-in-himachal-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आज से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आज से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
Wed, 06 Nov 2019 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Nov 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बुधवार से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। छह और सात नवंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की गई है। आठ नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
सात और आठ नवंबर को धर्मशाला में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के दौरान भी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। नौ नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
वाहनों के लिए रोहतांग दर्रा मंगलवार सुबह बहाल हुआ। सोमवार देर शाम को बीआरओ ने बर्फ हटाकर मार्ग साफ किया। दर्रे में फिसलन का खतरा होने से गाड़ियों को मंगलवार सुबह ही आवाजाही की अनुमति दी गई। मंगलवार को रोहतांग दर्रे से तीसरे दिन वाहनों की आवाजाही हो सकी। मार्ग खुलने से क्षेत्र में दिन भर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को कोकसर की ओर से शाम पांच बजे तक 90 वाहन मनाली के लिए छोड़े गए। मनाली की ओर से भी दोपहर बाद 80 वाहन कोकसर पहुंचे। रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल होते ही केलांग डिपो की दो बसें भी यात्रियों को लेकर आर-पार हुईं। उधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा।
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.4, बिलासपुर में 28.7, हमीरपुर में 28.4, सुंदरनगर में 28.1, कांगड़ा में 27.4, चंबा में 26.0, भुंतर में 25.9, सोलन में 25.7, नाहन में 25.1, धर्मशाला में 20.2, शिमला में 19.8, कल्पा में 18.0, डलहौजी में 16.6 और केलांग में 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.4, मनाली में 2.0, कल्पा में 2.3, कुफरी में 6.0, डलहौजी में 6.2, शिमला में 9.6 और धर्मशाला में 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।