फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rain and Snowfall expected in eight districts of Himachal from tomorrow

Himachal: आठ जिलों में कल से बारिश-बर्फबारी के आसार, 11 मार्च तक सामान्य से 84 फीसदी कम बरसे बादल

Sat, 11 Mar 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Mar 2023 08:54 PM IST
सार

प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में रविवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
rain and Snowfall expected in eight districts of Himachal from tomorrow
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में रविवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 15 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। शनिवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में शनिवार दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार को मौसम साफ रहेगा। 13 से 15 मार्च तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने के आसार हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7, हमीरपुर में 29.3, मंडी में 28.8, बिलासपुर में 28.5, कांगड़ा में 27.7, सुंदरनगर में 27.5, भुंतर में 27.4, चंबा में 26.6, सोलन में 26.5, नाहन में 26.1, धर्मशाला में 24.2, शिमला-मनाली में 19.4, कल्पा में 18.0 और केलांग में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस
केलांग            - 2.3
कुकुमसेरी        - 0.8
कल्पा             2.8
मनाली             4.0
कुफरी             7.1
सोलन             8.5
शिमला             8.8
डलहौजी           9.7
धर्मशाला         10.2

फरवरी में सामान्य से 71, मार्च में 84 फीसदी कम बरसे बादल
हिमाचल प्रदेश में एक से 11 मार्च तक सामान्य से 84 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। फरवरी के दौरान सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश हुई थी। मौसम में बदलाव आने के चलते इस वर्ष जनवरी और फरवरी के दौरान राजधानी शिमला में बर्फबारी भी नहीं हुई। फरवरी 2022 में शिमला में 59.3, 2021 में 54, 2000 में 5.4 और 2019 में 51.3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। इस वर्ष मनाली में भी फरवरी के दौरान मात्र चार और पूह में नौ सेंटीमीटर बर्फबारी ही हुई। फरवरी के दौरान इस वर्ष सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। फरवरी 2022 में सामान्य से 24, 2021 में 81 और 2000 में 87 फीसदी कम बारिश हुई थी। फरवरी 2019 में सामान्य से 91 फीसदी अधिक बादल बरसे थे। 11 मार्च तक प्रदेश में 84 फीसदी कम बारिश हुई। इस अवधि में 40.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है जबकि इस वर्ष अभी तक सिर्फ 6.5 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed