फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   raid de himalaya: rana on top, 16 teams lose.

रेड डी हिमालयाः पहाड़ से हार गईं 16 टीमें

Wed, 08 Oct 2014 09:07 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
raid de himalaya: rana on top, 16 teams lose.

मारुति सुजुकी रेड डी हिमालया कार रैली जैसे-जैसे लक्ष्य की ओर जा रही है, रफ्तार के दीवानों की चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन


प्रतिभागियों में एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ और पथरीली तथा घुमावदार सड़कों पर 90 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में गाड़ी चलाने का दम होना सबके बस की बात नहीं है।

खतरे और रोमांच की इस रैली के तीसरे दिन रेड एक्ट्रीम वर्ग में 120 की स्पीड में गाड़ी चला रहे जयपुर के राज सिंह राठौर की गाड़ी का टायर फट गया। टायर तब फटा, जब उनकी गाड़ी समुद्र तल से 4500 फीट की ऊंचाई पर कोमिक से गुजर रही थी, लेकिन उनकी सूझबूझ और अनुभव के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। राठौर पहले दिन दूसरे स्थान पर चल रहे थे, दूसरे दिन रास्ता भटकने के कारण 10वें स्थान पर जा पहुंचे।
विज्ञापन

सुरेश राणा अभी भी टॉप पर

raid de himalaya: rana on top, 16 teams lose.

रेड एक्ट्रीम में 9 बार विजेता रहे सुरेश राणा तीसरे दिन भी बढ़त बनाए हुए हैं। इसी वर्ग में अभिषेक वर्मा दूसरे और आर्मी टीम के कैप्टन एवीएस गिल तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

मारुति सुजुकी के वाइस प्रेजीडेंट (मार्के टिंग) मनोहर भट्ट ने बताया कि तीसरे दिन रेड एक्सट्रीम वर्ग में 41 में से 25 टीमें ही फिनिश लाइन पार कर पाए, जबकि 16 टीमें गाड़ियों में आई तकनीकी खामियों के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। रेड एक्सट्रीम (मोटरसाइकिल) वर्ग में बेंगलुरु के नीरज आर पहले, दिल्ली के सुरेश बाबू दूसरे और सौरभ हांडा तीसरे स्थान पर हैं।

एडवेंचर वर्ग में सुबीर राय और नीरव मेहता की टीम पहले, जगमीत गिल और चंदन सेन दूसरे, राजेश और योगेश गुप्ता की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर पाई। इसी वर्ग में सोहेल खान 51 टीमों में से 13वें स्थान पर चल रहे हैं। चौथे दिन रैली काजा से सरचू के लिए रवाना होगी और करीब 283 किलोमीटर का सफर करेगी।

सुरेश राणा के फैन हैं सोहेल
एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान ने खुद कहा है कि वह सुरेश राणा के सबसे बड़े फैन हैं। सोहेल खान ने काजा में सुरेश से मुलाकात की और आधे घंटे तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह भी रेड एक्सट्रीम वर्ग में भाग लेकर इसे पूरा करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed